ETV Bharat / state

डिप्टी सीएम का इशारा, कर्मचारियों का DA एरियर तैयार, मीटिंग बाद इस दिन मोहन करेंगे मालामाल

मध्य प्रदेश के कर्मचारी खुश हो जाएं, मोहन यादव सरकार देने जा रही है DA. डिप्टी सीएम और राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इशारा किया है कि महंगाई भत्ता दिवाली के पहले मिल सकता है.

mp employees dearness allowance before Diwali
दिवाली से पहले मिलेगा डीए (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : 2 hours ago

Updated : 2 hours ago

भोपाल: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के पहले बड़ी सौगात मिलने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है. प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार दीपावली के पहले महंगाई राहत और महंगाई भत्ते की सौगात दे सकती है. प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान इसके संकेत दिए हैं. भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों से उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने चर्चा की. उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे.

इन मांगों को लेकर मिले कर्मचारी
मध्यप्रदेश के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी ने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, संयुक्त महामंत्री आशीष के नेतृत्व में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से उनके सरकारी बंगले पर मुलाकात की. कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के सामने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता, महंगाई राहत के अलावा कई मांगों को रखा. कर्मचारी संगठनों ने कहा कि, ''महंगाई भत्ते के मामले में प्रदेश के कर्मचारी केन्द्र से 7 फीसदी पीछे हो गए हैं.

Deputy CM Jagdish Dewada DA meeting
उपमुख्यमंत्री देवड़ा सीएम से करेंगे चर्चा (ETV Bharat)

इसके अलावा कई और भी ऐसे मुद्दे हैं, जिसको लेकर सरकार पर वित्तीय भार नहीं आना है, लेकिन इसके बाद भी उनको पूरा नहीं किया जा रहा. उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि गुरुवार को ही वे मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के सीनियर अधिकारियों से उनकी जायज मांगों को लेकिर चर्चा करेंगे और उनको अतिशीध्र पूरा करने का प्रयास करूंगा.

Also Read:

25 अक्टूबर को थम जाएगा मध्य प्रदेश, DA को लेकर कर्मचारियों ने लिया बड़ा फैसला

DA ने उड़ाई कर्मचारियों की नींद, एडवांस वेतन ने बढ़ाया दर्द, क्या सूखी रहेगी दिवाली

DA पर मध्य प्रदेश के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, नहीं मिला तो हिला देंगे सरकार, बताया कितना चाहिए महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे कर्मचारी संगठन
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि, ''उपमुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई है. कर्मचारियों को डीए की राशि दीपावली के पहले मिलने की सकारात्मक पहल हुई है. कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा और उनके सामने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को रखा जाएगा.''

Last Updated : 2 hours ago
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.