ETV Bharat / state

26 से 28 तक भाजपा का दिवाली सदस्यता अभियान, 46 दिनों में ही पहुंचा लक्ष्य के नजदीक: किरण सिंह देव

26, 27 और 28 अक्टूबर को भाजपा दिवाली वाली सदस्यता अभियान चला रही है.

BJP MEMBERSHIP DRIVE CG
Etv Bharat (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : 3 hours ago

रायपुर: भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रेस वार्ता ली. उन्होंने कहा कि 46 दिनों में ही भाजपा सदस्यता अभियान के लक्ष्य के पास पहुंच गई है.

कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोग बीजेपी के सदस्य बने: किरण सिंह देव ने कहा कि 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ली. यह सदस्यता अभियान निरंतर जारी है. सभी समाज के लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं. जिससे लगातार सदस्यों की संख्या बढ़ रही है. देव ने कहा कि भाजपा की पूरी टीम मेहनत के साथ काम कर रही है. पिछले बार 2024 और 2019 में 31 लाख सदस्य बनाए थे. इस बार उससे ज्यादा सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसे हम हासिल कर रहे हैं.

भाजपा सदस्यता अभियान पर किरण सिंह देव (ETV Bharat Chhattisgarh)

तीन दिन दिवाली वाली सदस्यता अभियान: किरण सिंह देव ने कहा कि दिवाली के पहले विशेष सदस्यता अभियान को पूरा कर लेंगे. 26, 27 और 28 अक्टूबर को दिवाली वाली सदस्यता अभियान नाम दिया गया है. 60 लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है. ऑनलाइन सदस्य बनाए जा रहे हैं, इसके बाद इसकी स्क्रूटनी की जा रही है.

3 सितंबर को शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान: 2 सितंबर को रायपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सीएम विष्णुदेव साय को सदस्यता देकर इस अभियान की शुरुआत की. भाजपा का सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा.

भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ, किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री साय को दिलाई सदस्यता - BJP Membership Campaign
रायपुर एम्स का दूसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल
आकाश शर्मा को बाहरी बताने पर कांग्रेस का बृजमोहन अग्रवाल से सवाल, पूछा- कुलदेवता की पूजा करने कहां जाते हैं सांसद

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.