ETV Bharat / state

HARYANA LIVE: चंडीगढ़ ब्लास्ट मामले में ISI का हाथ, प्रदेश बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज कांग्रेस में शामिल, जल्द हरियाणा आएंगे अरविंद केजरीवाल- सुशील गुप्ता - Assembly Election Updates

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Sep 13, 2024, 12:11 PM IST

Updated : Sep 13, 2024, 4:38 PM IST

हरियाणा की बड़ी खबरें
हरियाणा की बड़ी खबरें (Etv Bharat)

हरियाणा की तमाम खबरों के लिए हमारे लाइव पेज से जुड़े रहें. अपराध से लेकर राजनीति की हर गतिविधि सबसे पहले आप जान पाएंगे.

LIVE FEED

4:32 PM, 13 Sep 2024 (IST)

आप मतलब अकेला आदमी पार्टी- नायब सैनी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए आदमी हैं, वे आम आदमी पार्टी नहीं, अकेला आदमी पार्टी हैं."

4:23 PM, 13 Sep 2024 (IST)

जल्द हरियाणा आएंगे अरविंद केजरीवाल- सुशील गुप्ता

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद हरियाणा आप को भरोसा है कि इसका फायदा विधानसभा चुनाव में मिलेगा. आप हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि "यह भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है. उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में जेल में डाला. मैं सभी को बधाई देता हूं और हरियाणा में उत्साह है. अरविंद केजरीवाल हरियाणा आएंगे और हम हरियाणा में सरकार बनाएंगे."

2:59 PM, 13 Sep 2024 (IST)

हरियाणा में लोग विकल्प की तलाश में है- राघव चड्डा

हरियाणा में आप और कांग्रेस में गठबंधन नहीं होने पर आप सांसद राघव चड्ढा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि "मैंने पहले भी कहा है कि हमारी अपेक्षा और इच्छा थी कि हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन हो और भारतीय गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़े. यह हरियाणा के लोगों की भी मांग थी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. हरियाणा के लोग विकल्प की तलाश में हैं. हरियाणा के लोग दिल्ली और पंजाब में शासन देख रहे हैं, और वे हरियाणा में आप सरकार चाहते हैं."

2:13 PM, 13 Sep 2024 (IST)

बीच चुनाव बीजेपी को झटका

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. कम्बोज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गये.

कर्णदेव कम्बोज कांग्रेस में शामिल
कर्णदेव कम्बोज कांग्रेस में शामिल (Etv Bharat)

2:04 PM, 13 Sep 2024 (IST)

चंडीगढ़ ब्लास्ट का खालिस्तानी कनेक्शन- डीजीपी पंजाब

सेक्टर 10 में हुए ब्लास्ट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर रोहन मसीह को गिरफ्तार किया है, योर ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में दो आरोपियों में मुख्य आरोपी है। मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तान में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा इस ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड था। जिसने यूएस में रह रहें हैप्पी पासियां मैं इन ऑपरेटिव के माध्यम से इसको एग्जीक्यूट करवाया है। केस को सॉल्व करने के लिए पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस , केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ पंजाब पुलिस मिलकर जांच कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए वचनबद्ध है।

12:35 PM, 13 Sep 2024 (IST)

जब मंत्री जी थिरके

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. चंडीगढ़ में आप के नेता ढोल की धुन पर नाचते दिखे.

12:22 PM, 13 Sep 2024 (IST)

चंडीगढ़ ब्लास्ट मामले में दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ ब्लास्ट मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. पंजाब डीजीपी ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है.

11:58 AM, 13 Sep 2024 (IST)

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गयी है. इस सूची में 40 नेताओं के नाम हैं. मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है. पंजाब के नेताओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावरिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है. इसके साथ ही हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अध्यक्ष उदयभान, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, विनेश फोगाट का नाम भी शामिल का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट (Etv Bharat)

Last Updated : Sep 13, 2024, 4:38 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.