रोहतक: हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान बाजियां शुरू कर रखी है. अनिल विज के बयान पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि "यही हरियाणा सरकार की 100 दिन की उपलब्धि है".
यमुना नदी की हालत बदतर, सफाई होनी चाहिएः वहीं यमुना नदी के जल पर हरियाणा और दिल्ली के बीच विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि हरियाणा के कई जिलों का इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में जा रहा है. वहीं दिल्ली का इंडस्ट्रियल वेस्ट तो हरियाणा से भी ज्यादा यमुना में गिर रहा है. उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तो यमुना की हालात काफी बदतर है. इसलिए यमुना नदी की सफाई होनी चाहिए.
पिता रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में आये थे पूर्व सीएमः भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रोहतक स्थित आईएमटी चौक पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पिता संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य थे. लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलने की बात कर रही है, वह उनकी नीयत पर सवाल उठता है.
कई जिलों में इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में जा रहा हैः वहीं हरियाणा और दिल्ली के बीच चल रहे यमुना नदी के जल विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि हरियाणा के कई जिलों का इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में जा रहा है. वहीं दिल्ली का इंडस्ट्रियल वेस्ट तो हरियाणा से भी ज्यादा यमुना में गिर रहा है.
भाजपा की नीयत पर हुड्डा ने उठाए सवालः पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद में तो यमुना के हालात काफी बदतर हैं. इसलिए यमुना नदी की सफाई होनी चाहिए. भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रोहतक स्थित आईएमटी चौक पर पहुंचे थे. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पिता संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य थे. लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलने की बात कर रही है. वो उनकी नीयत पर सवाल उठता है.