ETV Bharat / state

गोवर्धन पूजा में सीएम विष्णुदेव साय ने जीता दिल, गौ सेवकों को हाथों से खिलाया प्रसाद - CHIEF MINISTER VISHNU DEO SAI

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा में सादगी दिखाई.

Chief Minister Vishnu Deo Sai worshiped Cow
विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा में सादगी दिखाई (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Nov 2, 2024, 7:23 PM IST

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम ने गायों को अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया. उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद थे.

सबकी खुशहाली की कामना : मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है. भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.

Chief Minister Vishnu Deo Sai
गौ माता को खिचड़ी खिलाते सीएम साय (ETV Bharat Chhattisgarh)

गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं. गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है- विष्णुदेव साय, सीएम छग

Chief Minister Vishnu Deo Sai
गोवर्धन पूजा में की पूजा अर्चना (ETV Bharat Chhattisgarh)

मुख्यमंत्री की सरलता ने मन मोहा : गौवंश की पूजा अर्चना के बाद सीएम साय ने अपने हाथों से सबको प्रसाद बांटा.सीएम साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौ सेवक भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्यमंत्री ने भगवानी की गौ सेवा की सराहना की.मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील की.

गोवर्धन पूजा में दिखा सांसद विजय बघेल का भक्ति रूप, गौ माता को खिचड़ी खिलाकर मांगी कामना

अपना फेस्टिव लुक बनाएं क्लासी, सिर्फ इन चुनिंदा ज्वेलरी पीस के साथ, एक क्लिक में देखिए पूरी लिस्ट

यहां प्रसाद में मिलते हैं नोट और गहने, दिवाली की पूजा के बाद, जानिए भारत के वो प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर जहां दर्शनों की है बड़ी मान्यता

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.