ETV Bharat / state

हर घर तिरंगा अभियान शुरु, तीन चरणों में होगा कार्यक्रम, 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी बीजेपी - Har Ghar Tiranga Abhiyan

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Aug 6, 2024, 8:22 PM IST

हर घर तिरंगा अभियान का बीजेपी ने आगाज कर दिया है. बीजेपी के मुताबिक तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी.

BJP launched Har Ghar Tiranga Abhiyan
हर घर तिरंगा अभियान का भाजपा ने किया आगाज (ETV Bharat)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंगलवार से भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी और मंत्री विधायक मौजूद रहे. पूरे जोशो खरोश के साथ पार्टी ने हाथों में तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया. इसके पहले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई.

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार भाजपा के मंत्री गुरुप्रकाश पासवान शामिल हुए. पासवान हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश के प्रभारी हैं. अभियान ने आगाज के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित सरकार के कई मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

''हर घर तिरंगा अभियान के लिए कार्ययोजना बनी हुई है. जिसके तहत तीन कार्यक्रम होने हैं. पहला कार्यक्रम 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व निकलेगी. हर घर तिरंगा अभियान में हर बूथ में 51 से अधिक तिरंगा फहराएंगे. 24 हजार बूथों में लगभग 12 लाख झंडा फहराया जाएगा. शहीदों की प्रतिमा में स्वच्छता और माल्यार्पण कार्यक्रम रखा जाएगा.'' - गुरु प्रकाश पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा

''तीसरा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम 14 अगस्त को रखा गया है. कार्यक्रम में प्रदर्शनी के माध्यम से इस विभीषिका को दर्शाया जाएगा. 14 अगस्त 1947 को क्या हुआ था ये प्रदर्शनी के जरिए दिखाया जाएगा''. - संजय श्रीवास्तव ,प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

तीन चरणों में है अभियान: हर घर तिरंगा अभियान के आगाज के मौके पर बीजेपी के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे. बीजेपी इस अभियान के जरिए छत्तीसगढ़ में अपनी पैठ को और मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी है. पीएम मोदी खुद हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक्टिव रहे हैं.

अमित शाह ने 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील की - Har Ghar Tiranga Campaign
भाजपा 11 अगस्त से पूरे देश में तिरंगा यात्रा शुरू करेगी - BJP Tiranga Yatra
India Independence Day 2023: कोंडागांव में सीआरपीएफ जवानों ने निकाली “हर घर तिरंगा बाइक रैली”, इस अंदाज में मन रहा आजादी का जश्न !

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.