नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि एमसीडी में हमारी सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है. 25 तारीख को होने वाले एमसीडी के हाउस में 12,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. यह एक ही बार में इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को स्थायी करने का सबसे बड़ा निर्णय होगा.
आतिशी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले में सफाई कर्मचारी, माली, बेलदार, शिक्षक, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी और मलेरिया की जांच करने वाले डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स शामिल होंगे. आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के अपने वादे पर दृढ़ता से कायम है. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही कर्मचारियों को स्थायी रोजगार देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. पंजाब में हमारी सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे शिक्षकों को नियमित किया है.
दिल्ली नगर निगम की AAP सरकार ने दो साल में अपना हर वादा पूरा किया है।
— AAP (@AamAadmiParty) February 23, 2025
हम पहले 4,500 कर्मचारियों को पक्का कर चुके हैं। अब 25 तारीख को 12,000 और कर्मचारियों को पक्का करेंगे।
-@AAPMaheshkhichi pic.twitter.com/dHddgzBHp7
25 फरवरी एमसीडी के इतिहास में एक लैंडमार्क दिन होगा: आतिशी ने जोर देकर कहा कि 25 तारीख एमसीडी के इतिहास में एक लैंडमार्क दिन होगा और यह देश के इतिहास में पहली बार होगा, जब एक ही फैसले में 12,000 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. नगर निगम के मेयर महेश खींची ने भी इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती हैं, उसे पूरा करती है. पिछले 2 साल में हमारी सरकार ने 4,500 कर्मचारियों को पक्का किया है और अब 25 तारीख को 12,000 और कर्मचारियों को स्थायी रोजगार दिया जाएगा.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अपने वादों से पीछे हटने के बहाने ढूंढ रही है. उन्होंने बताया कि 2015 में दिल्ली का बजट 30,000 करोड़ रुपये था, जो आम आदमी पार्टी के 10 साल के कार्यकाल में बढ़कर 77,000 करोड़ रुपये हो गया. उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो BJP अपने किसी भी राज्य का उदाहरण दे, जहां 10 साल में बजट ढाई गुना बढ़ा हो. आतिशी ने यह भी दावा किया, "2022 की कैग रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार देश की एकमात्र सरकार है जो 2015 से लेकर आज तक राजकोषीय मजबूती बनाए रखी है."
निगम कर्मियों के साथ एक छलावा है: दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली सरकार एवं नगर निगम दोनों में सत्ता में रहते हुए भी आतिशी मार्लेना एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को धोखा दिया और अब दिल्ली सरकार में विपक्ष में आने पर भी आतिशी मार्लेना कर्मचारियों को सेवा नियमितीकरण पर धोखा देने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अस्थाई निगम कर्मी को या नियमित कर्मी सभी भलीभांति जानते हैं कि "आप" नेता उनसे केवल छलावा करते हैं, कुछ माह पूर्व भी प्रतिपूरक कर्मियों के नियमितीकरण की घोषणा की गई थी.
ये भी पढ़ें:
- एमसीडी में भी जल्द बनेगी भाजपा की सरकार, नेता प्रतिपक्ष ने किया दावा
- दिल्ली नगर निगम में AAP को लगा बड़ा झटका, तीन और पार्षद हुए भाजपा में शामिल
- दिल्ली के इन बाजारों की MCD रात में भी करेगा सफाई, निगम आयुक्त ने दिया निर्देश
- अब MCD में बनेगा BJP का मेयर !, जानिए किस तरह भाजपा के पक्ष में बने समीकरण
- MCD में बहुमत खो चुकी आम आदमी पार्टी, नैतिकता पर इस्तीफा दें महापौर: सरदार राजा इकबाल सिंह