शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रदेश सरकार ने इसके लिए अपने मंत्रियों और नेताओं को अलग-अलग जिले आवंटित किए हैं जहां वे स्वाधीनता दिवस पर आज तिरंगा लहराएंगे.
प्रदेश में इस बार राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस का समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में होगा. देहरा में डोगरा ग्राउंड में यह आयोजन किया गया है. देहरा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र है. हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने 25 साल बाद इस विधानसभा सीट को कांग्रेस की झोली में डाला है.
विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस पर ये रहेंगे मुख्य अतिथि
जिला | मुख्य अतिथि |
कांगड़ा/देहरा | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू |
शिमला | डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री |
सोलन | विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया |
हमीरपुर, | स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल |
बिलासपुर | आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा |
मंडी | तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी |
ऊना | कृषि मंत्री चंद्र कुमार |
लाहौल-स्पीति/केलांग | उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान |
किन्नौर | राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी |
चंबा | शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर |
सिरमौर/ नाहन | ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह |
वहीं, स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ रिज मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी सोलन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे. मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलास्तरीय समारोह में शामिल होंगे. इस साल स्वतंत्रता दिवस के लिए "विकसित भारत" की थीम रखी गई है. इस थीम का लक्ष्य आजादी के 100 साल पूरे होने पर भारत को विकसित देश बनाना है.
ये भी पढ़ें: कुछ याद इन्हें भी कर लो: हिमाचल की ये शख्सियतें जिन्होंने अपने काम से बनाया नाम