ETV Bharat / entertainment

WATCH: क्रॉप टॉप में प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई का पारा किया हाई, 'देसी गर्ल' का स्वैग - Priyanka Chopra Mumbai

Priyanka Chopra Mumbai: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ऑल व्हाइट लुक में नजर आ रही हैं. इस लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. देखें वीडियो...

Priyanka Chopra
(फाइल फोटो- आईएएनएस)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 15, 2024, 1:02 PM IST

Updated : Mar 15, 2024, 1:20 PM IST

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा बीते गुरुवार को स्वेदश वापस आई हैं. वह बड़े ब्रांड इवेंट के लिए मुंबई पहुंची हैं. शुक्रवार को उन्हें इवेंट में शामिल होने से पहले लिफ्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया. देसी गर्ल ने अपने स्टाइलिश लुक मुंबई का पारा हाई कर लिया है. प्रियंका चोपड़ा के नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को ऑल व्हाइट लुक में देखा जा सकता है. उन्हें व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप में देखा गया, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ स्टाइल किया था. हेयरस्टाइल की बात करें तो 'देसी गर्ल' ने अपने बालों को स्टाइलिश पोनीटेल में बांधा. उन्होंने हाई हील्स, खूबसूरत नेकपीस, स्मोकी आंखें और न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था.

प्रियंका चोपड़ा एक ज्वेलरी के लॉन्च इवेंट के लिए अपने शहर लौटी हैं. भारत आने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वे भारत आ रही हैं. उन्होंने अपनी बेटी मालती के साथ एक सेल्फी भी साझा की और कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई मेरी जान. ये रहा'

इस अनाउंसमेंट के बाद बीते गुरुवार देर रात को 'देसी गर्ल' को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती और बेस्टी अंजुला आचार्य के साथ मुंबई पहुंचीं. प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ पैपराजी की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. यह मालती की दूसरी भारत यात्रा है. निक और प्रियंका पिछले साल अप्रैल में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के लॉन्च के लिए उन्हें अपने साथ लाए थे.

यह भी पढ़ें:

Last Updated : Mar 15, 2024, 1:20 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.