ETV Bharat / bharat

हरियाणा के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, किरण चौधरी को नहीं मिली जगह, देखिए सूची - Haryana Congress Star Campaigner

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 6, 2024, 10:56 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)

Haryana Congress Star Campaigner: कांग्रेस ने हरियाणा के लिए अपने लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत ज्यादातर बड़े नाम हैं. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी का नाम शामिल नहीं किया गया है.

चंडीगढ़: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में हरियाणा कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं. साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का नाम भी है. हरियाणा के नेताओं के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी प्रचार करेंगे.

स्टार प्रचारकों में किरण चौधरी का नाम नहीं

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें हरियाणा की बड़ी नेता किरण चौधरी का नाम शामिल नहीं है. किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे बंसीलाल की बहू हैं. किरण चौधरी के अलावा उनकी बेटी और भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को भी इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है. किरण चौधरी और श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को टिकट मिलने के बाद से नाराज बताई जा रहीं थीं.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हरियाणा के नेता

वहीं हरियाणा के नेताओं की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, कुमारी सैलजा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, आफताब अहमद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अशोक अरोड़ा और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के नाम शामिल किए गये हैं.

Haryana Congress Star Campaigner
हरियाणा के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची (कांग्रेस की आधिकारिक लिस्ट)

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय नेता

हरियाणा कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, शशि थरूर और कन्हैया कुमार समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- 10 सीट...40 'स्टार'...BJP ने हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, नाराज नेताओं का भी नाम
ये भी पढ़ें- किरण चौधरी की नाराजगी पर पहली बार बोले कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह, सुनिए क्या कहा
ये भी पढ़ें- श्रुति चौधरी का 'टिकट' कटने से नाराज़ किरण चौधरी राव दान सिंह के मंच पर आई, प्रचार के साथ जताई मायूसी
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.