उत्तराखंड

uttarakhand

देहरादून: नगर निगम परिसर में लगेंगे महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल

By

Published : Nov 5, 2020, 9:20 PM IST

Updated : Nov 5, 2020, 10:00 PM IST

महिला स्वंय सहायता समूह की मदद के लिए नगर निगम प्रशासन आगे आया है और समूह द्वारा बनाया गए उत्पाद को बेचने के लिए नगर निगम परिसर में 50 स्टॉल लगवाने जा रहा है.

देहरादून
नगर निगम परिसर में लगेंगे स्टॉल

देहरादून: महिला स्वयं सहायता समूह को उत्पाद बेचने में मदद करने के लिए नगर निगम प्रशासन आगे आया है. महिला स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेचने के लिए 8 नवंबर से नगर निगम परिसर में स्टॉल लगाने जा रही है. जहां महिलाएं अपने उत्पाद बेच सकती है.

नगर निगम प्रशासन द्वारा परिसर मुफ्त में आवंटन किया जायेगा और परिसर में 50 स्टॉल लगाए जायेंगे, जहां महिलाएं अपने उत्पाद बेच सकती है. राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक मदद कर रही है और इसमें आने वाली योजनाओं को शहर, विधानसभा, गावों में लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इस बार नगर निगम प्रशासन इनकी मदद के लिए आगे आया है और इनके उत्पाद बेचने के लिए मुफ्त में ही नगर निगम परिसर में 50 स्टॉल लगवाने जा रहा है.

नगर निगम परिसर में लगेंगे स्टॉल

ये भी पढ़ें:देहरादून की आबोहवा फिर होने लगी जहरीली, जानिए शहर में प्रदूषण का स्तर

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. नगर निगम प्रशासन द्वारा उनका एक डेमो भी देखा गया है. हमने देखा कि महिलाएं अच्छा काम कर रही है, जिसके चलते इनके कार्यों को लोगों के सामने लाने के लिए एक अच्छी मार्केटिंग महिलाओं को मिले, उसके लिए नगर निगम में 8 नवंबर से लेकर करीब 6 दिन तक निगम परिसर में 50 स्टॉल लगाए जाएंगे. निगम द्वारा इनको स्टॉल मुफ्त में आवंटित किए जाएंगे. यहां महिलाएं अपने उत्पाद को लेकर आएगी और आम लोग यहां खरीददारी करेंगे.

Last Updated : Nov 5, 2020, 10:00 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details