उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान

भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा के साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने के फैसले पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देकर नारी शक्ति का सम्मान किया है. उन्होंने जनता से भाजपा को जीत दिलाने की अपील भी की.

By

Published : Apr 18, 2019, 3:48 PM IST

साक्षी महाराज ने किया साध्वी प्रज्ञा का समर्थन

उन्नाव :लोकसभा चुनाव 2019 में उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सराहना करते हुए कहा है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देकर भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति का सम्मान किया है.

साक्षी महाराज ने किया साध्वी प्रज्ञा का समर्थन.

साक्षी महाराज ने ये कहा

  • साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देकर भाजपा ने नारी शक्ति का सम्मान किया है.
  • भाजपा ने भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर को दिग्विजय सिंह के सामने टिकट दिया है.
  • वह कांग्रेस जो हिंदू को भगवा आतंकवाद कह रही थी उस कांग्रेस को सबक सिखाने का बहुत सुंदर अवसर है.
  • भोपाल की जनता से अपील करता हूं कि दिग्विजय सिंह की जमानत जप्त कर भाजपा को विजयी बनाएं.
  • अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहते हैं उन्नाव सांसद साक्षी महाराज.

ABOUT THE AUTHOR

...view details