उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के बाद उत्साहित दिखे पार्टी कार्यकर्ता

रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी महासचिव ने जनता के मुद्दे उठाकर 2022 के चुनावों की अभी से तैयारी करने की बात कही है.

By

Published : Jan 22, 2020, 10:05 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST

etv bharat
कांग्रेस महासचिव से मिले पार्टी कार्यकर्ता.

रायबरेली: भुएमऊ गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भेंट कर निकले समर्थकों में जोश व जुनून उफान पर दिखा. पार्टी समर्थकों ने खासतौर पर प्रियंका के पक्ष में जमकर नारेबाजी की. प्रियंका ने भी कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की नसीहत दी. उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाने की नसीहत देते हुए 2022 के चुनावों की अभी से तैयारी करने की बात कही.

कांग्रेस महासचिव से मिले पार्टी कार्यकर्ता.

डरो नहीं आगे बढ़ो, झूठ का भंडाफोड़ करो
कांग्रेसी पदाधिकारियों के अनुसार प्रियंका ने अपने संबोधन में साफ तौर पर यह बात कही कि वर्तमान सरकार से लड़ाई कतई आसान नहीं है. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपना पूरा जोर लगाना पड़ेगा. उन्होंने डरो नहीं आगे बढ़ो, झूठ का भंडाफोड़ करो का नारा दिया.

सीएए व एनआरसी से जुड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा
सीएए व एनआरसी से जुड़े मुद्दों की बैठक में चर्चा होने के सवाल पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने दावा किया कि बेशक यह सभी मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे. इस कानून को देश की धर्मनिरपेक्षता पर हमला करार देते हुए विरोध करने की बात कही. प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जनता को संबोधित किया.

Last Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details