उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

पंडित नेहरू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

यूपी के प्रयागराज में शनिवार को आनंद भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए.

By

Published : Nov 14, 2020, 3:26 PM IST

पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी.
पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी.

प्रयागराज: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131 वें जन्मदिन के मौके पर आनंद भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू को जिला और शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्मरण किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पंडित नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया.

जानकारी देते अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी.

कार्यक्रम में लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू आजादी के महानायक थे. पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण के साथ विश्व में राष्ट्रवाद का परचम लहराकर देश का नाम रोशन किया. प्रमोद तिवारी ने कहा कि पंडित नेहरू के विचार आज भी जीवित हैं. हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए.

जवाहर लाल नेहरू को किया याद
इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पहले महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर के करैली स्थित आवास पर फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य. प्रमोद तिवारी के आवास पर पहुंचे. जहां से सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पैतृक आवास पर जाकर पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. सभी कांग्रेसियो ने एक स्वर में कहा की पंडित नेहरू को देशवासी कभी भूला नहीं पाएंगे. आधुनिक भारत के नव निर्माण में पंडित नेहरू का विशेष योगदान रहा है. पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में उज्वल शुक्ला, अरुण तिवारी, नफीस अनवर, रामकिशुन पटेल, सुधाकर तिवारी, मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, महेश त्रिपाठी, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, तस्लीम उद्दीन, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, जावेद उर्फी, सुरेश यादव, सत्या पाण्डेय, इस्तियाक अहमद, सुशील तिवारी, बृजेश गौतम, सिब्बतैन बब्लू, रिंकू तिवारी, इरफानउल हक, इरशाद उल्ला, अशफाक अहमद, हरदेव सिंह, राजेन्द्र दुबे अनिल पाण्डेय समेत आदि लोग मौजूद थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details