उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

एथलीट प्रियंका ने माता-पिता से किया वादा, ओलम्पिक में मेडल जीत कर ही लौटूंगी

By

Published : Aug 6, 2021, 2:09 PM IST

मेरठ की रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी टोक्यो ओलम्पिक में मेडल जीतने के लिए बेताब हैं. उनकी जीत के लिए उनके माता-पिता प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं प्रियंका के गुरु का कहना है कि मुझे गुरु दक्षिणा के रूप में ओलम्पिक पदक चाहिए.

टोक्यो ओलम्पिक
टोक्यो ओलम्पिक

मेरठ:रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी टोक्यो ओलम्पिक में मेडल जीतने के लिए उत्साहित हैं. प्रियंका गोस्वामी ने सबसे पहले वर्ष 2015 में रेस वॉकिंग की दुनिया में तिरुअनंतपुरुम में आयोजित हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. मैंगलोर में फेडरेशन कप में भी तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया. रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी का ओलम्पिक में आज मुकाबला चल रहा है. प्रियंका के माता-पिता उसकी जीत की प्रार्थना कर रहे हैं. उनका कहना है कि बिटिया पदक का वादा करके गई है, वह जरूर निभाएगी.

रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी को देखते लोग
मेरठ की प्रियंका गोस्वामी 20 किमी पैदल चाल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं. परिवार और मोहल्ले के लोग बड़े उत्साह के साथ घर के बाहर मैच देख रहे हैं. रेस वॉकिंग की नई सनसनी प्रियंका गोस्वामी आज ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल में भाग लेने वाली मेरठ की पहली एथलीट हैं. पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी का हालिया प्रदर्शन देखते हुए देश उनसे पदक की उम्मीद लगाए हुए है. वहीं, प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी और माता अनीता गोस्वामी उसकी जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. प्रियंका के माता-पिता कह रहे हैं कि बेटी मेडल का वादा करके गई है, वह मेडल जीतकर लाएगी.

पढ़ें:Tokyo Olympics: बजरंग पूनिया की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचे, मेडल की उम्मीद बढ़ी

प्रियंका गोस्वामी के कोच गौरव त्यागी का कहना है कि बिटिया से वे बस गुरु दक्षिणा में ओलम्पिक में पदक चाहते हैं. गौरव त्यागी का कहना है कि प्रियंका ने उनके किसी आदेश को कभी मना नहीं किया. इस बार उन्हें ओलम्पिक पदक के रूप में गुरु दक्षिणा जरूर मिलेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details