उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

लोकसभा चुनाव के समय से ही उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है. इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया.

By

Published : Aug 27, 2019, 9:41 AM IST

आईपीएस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में तबादलों का सिलसिला जारी है. एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. इसके तहत आईपीएस राजीव कृष्णा को एडीजी जोन लखनऊ के पद से हटा दिया गया है. अब एडीजी जोन लखनऊ के पद पर एसएन साबर को तैनाती दी गई है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  1. सुजान वीर सिंह- पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश लखनऊ
  2. एसएन साबर- अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन
  3. राजीव कृष्णा- अपर पुलिस महानिदेशक, डॉ भीमराव अंबेडकर पुलिस अकैडमी मुरादाबाद
  4. असीम कुमार अरुण- अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ
  5. आशुतोष पांडे- अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ
  6. ध्रुव कांत ठाकुर- अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस
  7. एलबी एंटनी सनी देव कुमार- अपर पुलिस महानिदेशक, कार्मिक उत्तर प्रदेश लखनऊ
  8. हरिराम शर्मा- अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लखनऊ
  9. पीसी मीणा- अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ
  10. सुनील कुमार गुप्ता- अपर पुलिस महानिदेशक, जीएसओ पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ
  11. सुजीत पांडे- अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज
  12. रवि जोसेफ लोककू- पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ

ABOUT THE AUTHOR

...view details