उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

लखनऊ: नगर निगम कर्मचारी संघ ने गोमती की सफाई करने का किया विरोध

राजधानी में गोमती की सफाई को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ ने इसका विरोध किया है. नगर निगम कर्मचारी संघ ने कहा है कि यह काम सिंचाई विभाग का है, लेकिन नगर निगम इसे कराकर और कर्ज में डूब रहा है.

By

Published : Dec 2, 2019, 6:01 AM IST

etv bharat
नगर निगम कर्मचारी संघ ने गोमती की सफाई का किया विरोध.

लखनऊ: राजधानी में गोमती की सफाई नगर निगम के द्वारा कराए जाने पर नगर निगम कर्मचारी संघ ने सवाल उठाया है. नगर निगम कर्मचारी संघ ने कहा है कि यह काम सिंचाई विभाग का है.

नगर निगम कर्मचारी संघ ने गोमती की सफाई का किया विरोध.

नगर निगम इस काम को लेकर और कर्ज में डूब रहा है. संघ का कहना है कि नगर निगम पहले से ही कंगाल है. वह तय समय पर खुद के काम नहीं कर पा रहा है. अब ऐसे में दूसरे विभागों की जिम्मेदारी उठाना नगर निगम के लिए कतई ठीक नहीं है.

कर्मचारी संघ ने कही ये बात
कर्मचारी संघ का कहना है कि नगर निगम पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है. निगम खुद के काम तय समय पर नहीं कर पा रहा है. कर्मचारियों का वेतन भी समय से नहीं मिल रहा है. लिहाजा गोमती की सफाई का काम सिंचाई विभाग करे.

नगर निगम प्रशासन ने गोमती की सफाई की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग से लिया था, जिसमें निगम ने करीब 1000 कर्मचारियों को लगाए जाने का दावा किया गया था, जिसको लेकर न सिर्फ अब नगर निगम के कर्मचारी, बल्कि कर्मचारी संघ की तरफ से भी विरोध किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details