लखनऊःराजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरे कि सफेद पर देखने को मिल रही है. सुबह व देर शाम विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात पर भी ब्रेक लगा है. प्रदेश का मुजफ्फरनगर शुक्रवार को सबसे ज्यादा ठंडक वाला जिला रहा. शुक्रवार को मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल तापमान से एक डिग्री कम है. शनिवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बर्फबारी का असर
राजधानी सहित पूरे उत्तर प्रदेश को सर्दी ने अपनी चपेट में ले लिया है. पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर पूरे उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास आकर रुक गया है. सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क पर रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या रात में होने वाली सर्दी से अपने को बचाने की होती है. जिसके लिए सरकार ने प्रशासन को रैन बसेरा बनाने के आदेश दिए हैं. सरकार के आदेश के अनुसार रैन बसेरा तो बन गए लेकिन अभी जिन लोगों को रैन बसेरे में होना चाहिए वह लोग खुले में ही सड़क पर गुजर बसर कर रहे हैं. प्रशासन को ऐसे लोगों के बीच जाकर जागरूक करने की जरूरत है और जो लोग खुले में सड़क पर सो रहे हैं. उन्हें रैन बसेरा तक ले जाना भी प्रशासन की एक बड़ी जिम्मेदारी होगी.
जानिए, शनिवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
लखनऊ | 11.0 | 27.0 |
कानपुर | 11.0 | 28.0 |
मुजफ्फरनगर | 9.0 | 25.0 |
वाराणसी | 12.0 | 27.0 |
बांदा | 10.0 | 30.0 |
गोरखपुर | 11.0 | 27.0 |
आगरा | 12.0 | 30.0 |
अलीगढ़ | 10.0 | 28.0 |
मेरठ | 10.0 | 26.0 |
झांसी | 12.0 | 30.0 |
प्रयागराज | 13.0 | 29.0 |