लखनऊ:उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. संक्रमित मरीजों की संख्या को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं. वहीं मंगलवार को केजीएमयू की तरफ से जारी कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट में 78 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं.
केजीएमयू की तरफ से 1,453 कोरोना सैंपल की जांच की गई, जिनमें 78 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं. यह सभी मरीज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आए हैं. इन सभी के सैंपल बीते दिनों केजीएमयू में जिलों के ओर से भेजे गए थे. इसके बाद अब इनमें से 78 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं.
जिले | नए मरीजों की संख्या |
लखनऊ | 14 |
अयोध्या | 03 |
उन्नाव | 03 |
हरदोई | 08 |
संभल | 08 |
शाहजहांपुर | 07 |
मुरादाबाद | 14 |
प्रयागराज | 01 |
कन्नौज | 13 |
बाराबंकी | 07 |
कुल संख्या | 78 |