उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

यूपी के इटावा जिले में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें उनके कार्यकाल की तमाम योजनाओं और उनके आदर्शों पर चर्चा की गई.

By

Published : Nov 14, 2020, 12:17 AM IST

etv bharat
जयंती का आयोजन.

इटावा: कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. जयंती की पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए. गोष्ठी का संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया.

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के लोगों को शांति, सहयोग और प्यार के रास्ते का पाठ पढ़ाया. उन्होंने भारत के विकास के लिए पंचवर्षीय योजना का निर्माण किया. देश में योजना आयोग का गठन किया. उनकी नीतियों के कारण कृषि और उद्योग क्षेत्र में एक नया युग शुरू हुआ.

गोष्ठी का संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया. गोष्टी में पूर्व शहर अध्यक्ष फजल युसूफ खान, मोहम्मद राशिद खान, आशुतोष दीक्षित, आलोक यादव, आरबी सिंह पाल, सरवर अली, रामजीवन कुशवाहा, यशपाल यादव, मोहम्मद रफीक आदि लोग उपस्थित रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details