उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

बदायूं: कन्नौज की घटना के विरोध में लेखपालों की हड़ताल जारी

उत्तर प्रदेश के बदायूं में लेखपालों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही. कन्नौज में महिला लेखपाल से वकीलों की बदसलूकी के विरोध में लेखपालों का धरना चल रहा है.

By

Published : Sep 29, 2019, 5:47 PM IST

लेखपालों का धरना जारी.

बदायूं: कन्नौज जिले में महिला लेखपाल से बदसलूकी मामले में को लेकर रविवार को बदायूं जनपद में लेखपालों की चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही. हड़ताल की वजह से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

लेखपालों का धरना जारी.
लेखपालों का धरना जारी
  • कन्नौज छिबरामऊ तहसील में एक महिला लेखपाल से वकीलों ने बदसलूकी की थी.
  • घटना के विरोध में रविवार को बदायूं जिले में लेखपालों ने हड़ताल जारी रखी.
  • हड़ताल का नेतृत्व लेखपाल संघ के अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने किया.
  • दरअसल, कन्नौज जिला प्रशासन ने महिला लेखपाल की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है.
  • प्रांतीय आवाह्न के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में लेखपाल हड़ताल पर हैं.
  • लेखपाल वकीलों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

कन्नौज में महिला लेखपाल से वकील जबरदस्ती गलत काम करवा रहे थे, लेकिन जब महिला लेखपाल ने काम करने से मना दिया तो वकीलों ने लेखपाल से बदसलूकी की. महिला लेखपाल की शिकायत पर जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसको लेकर हम लोग चार दिन से हड़ताल पर हैं और जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
-विवेक सक्सेना, लेखपाल संघ अध्यक्ष

ABOUT THE AUTHOR

...view details