उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

आज़मगढ़: मुस्लिम महिलाओं ने कहा, प्रियंका हैं उनके लिए आशा की किरण

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को आजमगढ़ पहुंचीं. वह CAA प्रदर्शनकारी महिलाओं से मिली और न्याय दिलवाने का अश्वासन दिया.

By

Published : Feb 12, 2020, 5:16 PM IST

etv bharat
CAA प्रदर्शनकारी की पीड़ित महिला.

आजमगढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी CAA प्रदर्शनकारी महिलाओं से मिलने आजमगढ़ के बिलरियागंज पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने महिलाओं को न्याय दिलवाने का अश्वासन दिया. वहीं मुस्लिम महिलाओं ने प्रियंका को आशा की किरण बताया.

मुस्लिम महिलाओं ने कहा प्रियंका उनके लिए आशा की किरण.

आजमगढ़ पहुंचीं प्रियंका गांधी
जिले के बिलरियागंज में 5 फरवरी को CAA और NRC के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था, जिसके बाद देर रात प्रशासन ने उन्हें धरनास्थल से हटा दिया. महिलाओं ने प्रशासन पर अभद्रता और लाठीचार्ज के आरोप लगाए थे, जिसके बाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया. वहीं 35 के खिलाफ नामजद एफआईआर और 3 पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया. इसी के साथ 150 अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज हुआ.

प्रियंका गांधी से मिली महिलाएं हुई भावुक
बिलरियागंज के कसिमगंज में मुस्लिम महिलाओं से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उन्हें अश्वासन दिया कि उनके साथ वह खड़ी हैं और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ विधानसभा से लेकर संसद तक लड़ेंगी और उन्हें न्याय दिलाएंगी.

मुस्लिम महिलाओं के लिए प्रियंका हैं आशा की किरण
मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि प्रियंका उनके लिए आशा किरण हैं. प्रियंका गांधी से मिलने वाली जैनब ने बताया कि प्रियंका ने उन्हें अश्वासन दिया है कि वह उनके साथ हैं और गिरफ्तार हुए प्रदर्शनकरियों की रिहाई का प्रयास करेंगी. जैनब ने कहा कि प्रियंका से मिलने के बाद उन्हें लगा कि उनकी बहन बैठी है.

आसना शेख ने बताया कि प्रियंका गांधी ने उनसे मिलकर मुस्लिम महिलाओं का हौसला बढ़ाया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करवाएंगी और उनको न्याय दिलाएंगी.

इसे भी पढ़ें:-बलिया: गैरेज में खड़े 16 ई-रिक्शे जलकर खाक, 25 लाख का नुकसान

ABOUT THE AUTHOR

...view details