उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

सीएए जागरुकता कार्यक्रम में आजमगढ़ पहुंचे कामेश्वर सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद से देश भर में कई जगह प्रदर्शन देखने को मिला. इसी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता और तमाम पदाधिकारी लोगों के बीच जाकर उन्हें सीएए के बारे में जागरूक कर रहे हैं.

By

Published : Jan 5, 2020, 5:53 PM IST

etv bharat
कामेश्वर सिंह

आजमगढ़:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा के तमाम मंत्री और पदाधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह आजमगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर भी हिंसा फैलाने का आरोप लगाया.

कामेश्वर सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना.

प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून की जागरुकता के लिए कार्यक्रम चला रही है. इस क्रम में आजमगढ़ जनपद में 5 जनवरी से 15 जनवरी तक जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसके तहत घर-घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ता संवाद कर लोगों को इसके बारे में लोगों को जानकारी देंगे.

इसे भी पढ़ें-CAA PROTEST: मायावती बोलीं- बिना जांच निर्दोषों को जेल भेजना शर्मनाक

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आमजन को जागरूक करेंगे, जिससे विपक्षी दलों के मंसूबे पर पानी फेरकर अफवाहबाजों को सबक सिखाने का काम किया जाएगा. उन्होंने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि पहले शिवपाल यादव से निपटें, फिर सरकार में आने का सपना देखें.

ABOUT THE AUTHOR

...view details