उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / city

नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने की मुलाकात

गुरूवार को नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद का नवीन दायित्व प्रदान करने के लिये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.

By

Published : Aug 25, 2022, 11:16 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर योगी सरकार में मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की ताजपोशी की गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है. चौधरी भूपेंद्र सिंह अभी तक योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री के रूप में काम कर रहे थे. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अब वह अपना काम करेंगे. वहीं गुरूवार को नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद का नवीन दायित्व प्रदान करने के लिये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details