राजस्थान

rajasthan

CM Gehlot पहुंचे दिल्ली, राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी लिस्ट जारी

By

Published : Aug 23, 2022, 8:39 AM IST

राजस्थान में जिन राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची का इंतजार चल रहा था,आखिर वो इंतजार सोमवार देर रात पूरा हुआ. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली पहुंचने के बाद सोमवार देर रात राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी गई.

CM Ashok Gehlot In Delhi
राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी लिस्ट जारी

जयपुर.राजनैतिक नियुक्तियों को लेकर जिस लिस्ट का इंतजार था आखिरकार वो जारी हो ही गई. इसमें ज्यादातर वो नाम हैं जो साहित्यिक या फिर कल्चरल तौर पर अपनी अलग पहचान रखते हैं. कुछ नाम ऐसे हैं जो राजनैतिक तौर पर उतने एक्टिव नहीं हैं. हाल ही में आजादी की गौरव यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया था कि संगठन में राजनीतिक नियुक्तियां देना उनके हाथ में नहीं है. इसके बाद राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर तीसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को गहरा झटका लगा था. गहलोत ने कहा था कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से ये नियम बना दिया गया है कि राज्यों में राजनीतिक नियुक्तियां संगठन की ओर से नियुक्त किए गए प्रदेश प्रभारी ही करेंगे.

तीसरे लिस्ट की नियुक्तियों पर एक नजर:

1.पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी
अध्यक्ष-इकराम राजस्थानी
सदस्य-बुलाकी शर्मा, सत्यदेव सचितेन्द्र, गोविन्द शर्मा, अब्दुल समद, अजीन अंजुम ,ओमप्रकाश भाटिया ,भगवती प्रसाद गौतम और निर्मला भंडारी

2.राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी
अध्यक्ष- शिवराज छंगानी
सदस्य- राजेंद्र जोशी,भरत ओला, घनश्याम नाथ कच्छावा, मीनाक्षी बोराणा ,सुखदेव राय, आईदान सिंह भाटी ,दिनेश पांचाल, अंबिकादत्त ,वीना जोशी और शारदा कृष्ण

3. राजस्थान संस्कृत अकादमी
अध्यक्ष- डॉ सरोज कोचर
सदस्य- संत रामप्रसाद महाराज, सीएम कोली ,राजेश्वरी भट्ट, राजकुमार, अवधेश कुमार शर्मा, गणेशी लाल ओर मंगलाराम बिश्नोई

4.राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी
अध्यक्ष- रामकृष्ण शर्मा
सदस्य- गोपाल गुप्ता, ब्रह्मानंद दाढ़ीवाला, आर डी शर्मा, रमेश वर्मा, बृजभूषण गोस्वामी ,सीताराम लहरी, श्याम प्रकाश देवपुरा, सीता शर्मा, रामबाबू शर्मा ओर अशोक गुप्ता

5. कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग
अध्यक्ष- बिनाका मालू
सदस्य- अनीता ओराडिया, गगन मिश्रा, रमेश भाटी, कांति नाई, अभिषेक डेनवाल ,योबी जार्ज, अनवर खान, प्रेम भंडारी, शब्बीर हुसैन ओर विपिन पुरोहित

पढ़ें-गहलोत-माकन-डोटासरा की मैराथन बैठक, 2 विधायकों को मिली राजनीतिक नियुक्ति...अब तीसरे चरण की नियुक्तियां जल्द

ये भी पढ़ें-नाराजगी का असर: ऑस्ट्रेलिया में घूम रहे बसपा से कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली और संदीप यादव को मिली राजनीतिक नियुक्ति

6.राजस्थान उर्दू अकादमी
अध्यक्ष- डॉक्टर हुसैन रजा खान
सदस्य- हबीब कैफी, पुरुषोत्तम यक़ीन शायर, इरशाद अजीज, हुस्न आरा ,गुलाम जिलानी नजमी, निसार राही ,बृजेश अंबर, मुफ्ती खालिदअयूब, असद अली ,शाहिस्ता महजबी, शाहिद अजीज ,डॉ जाहिदा शबनम, डॉ सर्वतुन्निसा खान ,लोकेश कुमार सिंह ओर रजिया बानो

7. राजस्थान ललित कला अकादमी
अध्यक्ष- लक्ष्मण व्यास
सदस्य- मदन मीणा, शाहिद परवेज, मनोज टेलर, मूलाराम गहलोत ,अजय सक्सेना ओर चंद्रशेखर सेन

8. राजस्थान साहित्य अकादमी
अध्यक्ष- दुलाराम सहारण
सदस्य- मीठानाथ निर्मोही ओर किशन दाधीच

इनके साथ ही राजस्थान राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल, किसान आयोग श्रम सलाहकार मंडल, राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक सलाहकार समिति, राज्य ठेका श्रम सलाहकार मंडल, राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के भी अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्तियां दी गई हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details