मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

किसानों की समस्या पर शिवराज ने लगाया अधिकारियों को फोन, धान खरीदी केंद्र नहीं खोलने पर दी चेतावनी

दमोह के रास्ते जबलपुर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झलौन गांव में रोककर किसानों ने अपनी समस्या सुनाई, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को फोन लगाकर गांव में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की.

By

Published : Jan 12, 2020, 4:43 PM IST

Shivraj Singh warns officers
शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी

दमोह। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दमोह के झलौन गांव में किसानों ने रोक लिया. इस दौरान किसानों ने धान खरीदी केंद्र की समस्या सुनाई. किसानों की समस्या सुनकर शिवराज सिंह ने फोन पर अधिकारियों को चेतावनी दी है.

शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी

चौहान ने अधिकारियों से फोन पर गांव में धान खरीदी केंद्र खोलने की बात कही है, जबकि खरीदी केंद्र नहीं खोले जाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है. शिवराज सिंह भोपाल से जबलपुर जा रहे थे. उसी दौरान दमोह के सीमावर्ती गांव से गुजर रहे थे. तभी गांव के किसानों ने उनको रोक लिया. किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उनके गांव में धान खरीदी केंद्र नहीं खोला गया है. जिसके चलते उनको धान बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

शिवराज सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुन तत्काल ही अधिकारियों को फोन लगाया, शिवराज सिंह को सत्ता से बेदखल हुए एक साल से अधिक बीत चुका है, इसके बाद भी शिवराज सिंह का क्रेज किसानों के बीच बरकरार है. यही वजह है कि जिस रास्ते से भी वो गुजरते हैं. वहां पर सैकड़ों लोग उनके स्वागत में उमड़ पड़ते हैं, किसान उनके समय को याद कर उनसे समस्या का समाधान भी करने का आग्रह करते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details