छतरपुर। प्रदेश शासन के खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने खजुराहो के भगवान मतंगेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेक कर महादेव से आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में गए लोग कांग्रेस की नैया पार नहीं करा सकते.
भाजपा से कांग्रेस में गए लोग कांग्रेस की नैया पार नहीं करा सकते: खनिज मंत्री - MP Assembly By elections
खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सोमवार को खजुराहो पहुंचे. मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने मतंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के दर्शन किये. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

खजुराहो पहुंचे मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह
मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सोमवार को खजुराहो पहुंचे. मतंगेश्वर महादेव मंदिर में महादेव के दर्शन कर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के विजय की प्रार्थना की. वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा उपचुनाव की सभी 27 सीटों पर विजय होगी.