मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

सात सूत्रीय मांगों को लेकर नागरिक आपूर्ति निगम और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के कर्मचारी ने की हड़ताल

सरकार पर दौहरी नीति का आरोप लगाते हुए राज्य आपूर्ति निगम और वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की. जिससे दोनों विभागों का कामकाज प्रभावित हुआ.

By

Published : Aug 28, 2019, 7:55 PM IST

नागरिक आपूर्ति निगम व वेयरहाउसिंग के अधिकारी-कर्मचारियों ने की हड़ताल

बालाघाट। राज्य आपूर्ति निगम और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल की. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो 12 सितंबर से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले जाएंगे.

नागरिक आपूर्ति निगम व वेयरहाउसिंग के अधिकारी-कर्मचारियों ने की हड़ताल

कर्मचारियों ने सातवां वेतनमान, एरियस और 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त जैसी सात प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल की. हड़ताल के चलते दोनों विभागों के कार्यालय में तालाबंदी रही, जिससे विभागों का काम प्रभावित हुआ.

कर्मचारियों ने सरकार पर दोहरी नीति का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है, कि सरकार उनकी मांगों को तत्काल स्वीकृत करें. अन्यथा 12 सितंबर से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details