मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / city

शिवराज सिंह ने बताया दिग्विजय सिंह के सामने साध्वी प्रज्ञा को चुनावी मैदान में उतारने का कारण

साध्वी प्रज्ञा की नामांकन रैली के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रज्ञा को जेल में बंद कर जितनी यातनायें दी हैं, उनका जवाब भोपाल की जतना वोट के जरिये देगी.

By

Published : Apr 24, 2019, 6:20 AM IST

नामांकन रैली के दौरान शिवराज सिंह और प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुले मंच पर जनता के बीच प्रज्ञा सिंह को चुनाव में उतारने की जिम्मेदारी ली है. प्रज्ञा ठाकुर की नामांकन रैली के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने मेरी बहन और देश की बेटी को यातना देकर भारत की संस्कृति का अपमानित किया है.

सभा के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने भगवा को आतंकवाद से जोड़कर हिंदू संस्कृति को कलंकित किया है. शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने 3 अपराध किये हैं- भगवा को बदनाम किया, भारतीय नारी को जेल में बंद कर अमानसिक अत्याचार दिया और कानून का दुरुपयोग किया, इसलिये हमने दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को चुनाव में उतारा.

साध्वी प्रज्ञा की नामांकन रैली

शिवराज सिंह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा की पीठ पर जितने बेल्ट तुमने मारे और जितने जख्म तुमने दिये, उस एक-एक जख्म का हिसाब भोपाल की जनता वोट के जरिये करेगी और जवाब भी देगी. गौरतलब है कि बीजेपी से टिकट मिलने के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा लगातार विवादित बयान दे रही हैं, उनकी बयानबाजी के चलते बीजेपी भी सफाई दे चुकी है, साथ ही चुनाव आयोग भी साध्वी प्रज्ञा को शहीद हेमंत करकरे और अयोध्या के विवादित ढांचे को लेकर दिये विवादित बयान को लेकर नोटिस दे चुका है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details