शिमला:दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South west monsoon) बीते दिनों केरल में दस्तक दे चुका है. आमतौर पर यह 1 जून को यहां पहुंचता है. लेकिन इस बार दो दिन पहले ही मॉनसून ने अपनी दस्तक दी है. यह 15 दिन में आधे भारत तक पहुंच जाएगा. यानी 15 जून तक मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लेगा. मॉनसून की राजस्थान में 20 जून तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के (Today weather update) अनुसार आज देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान है.
Weather Update of Himachal: देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, हिमाचल में 3 जून तक खराब रहेगा मौसम
भारत में मॉनसूनी अपनी दस्तक दे (Monsoon in india) दी है. रविवार को मॉनसून केरल पहुंचा और केरल में जमकर बारिश हुई. वहीं, हिमाचल की बात की (Himachal weather update) जाए तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल में 3 जून तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान है.
वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात की जाए तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल (Himachal weather update) सकता है. शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में 3 जून तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान है. शिमला मौसम विभाग के निदेश सुरेंद्र पॉल (Shimla meteorological department) ने बताया कि प्रदेश में आने वाले कुछ दिन मौसम खराब बने रहने की संभावना है. हिमाचल में मौसम 3 जून तक खराब रहेगा.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 25°C | 15°C |
सोलन | 32°C | 18°C |
हमीरपुर | 36°C | 21°C |
मंडी | 33°C | 19°C |
बिलासपुर | 34°C | 22°C |
ऊना | 40°C | 22°C |
कांगड़ा | 37°C | 23°C |
सिरमौर | 31°C | 24°C |
कुल्लू | 32°C | 16°C |
चंबा | 34°C | 19°C |
किन्नौर | 20°C | 9°C |
लाहौल-स्पीति | 19°C | 05°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊनाजिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा कांगड़ाजिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.