हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सुखविंद्र सुक्खू और कौल सिंह, ये नेता भी किए शामिल

इन नेताओं की नाराजगी के बाद कांग्रेस ने अब एक और सूची जारी की है, जिसमें कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को स्टार कंपेनर और मुख्य प्रचारक बनाया है. कांग्रेस की पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू और कुलदीप कुमार को स्टार कंपेनर की सूची में शामिल किया है.

By

Published : Apr 30, 2019, 11:25 PM IST

सुखविंदर सिंह सुक्खू और कौल सिंह

शिमलाः लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी शामिल कर लिया है. कांग्रेस ने पहले अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू और कौल सिंह ठाकुर सहित कई नेताओं के नाम शामिल नहीं थे.

सुखविंदर सिंह सुक्खू और कौल सिंह

इन नेताओं की नाराजगी के बाद कांग्रेस ने अब एक और सूची जारी की है, जिसमें कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को स्टार कंपेनर और मुख्य प्रचारक बनाया है. कांग्रेस की पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू और कुलदीप कुमार को स्टार कंपेनर की सूची में शामिल किया है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अन्य नेताओं की सूची पहले जारी कर दी गई थी और प्रदेश में पूर्व अध्यक्षों को भी इस सूची में शामिल किया गया है. बता दें कि कांग्रेस की सूची में नाम न होने से कई नेता नाराज हो गए थे और उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी, जिसके बाद कांग्रेस को फिर से इन नेताओं की सूची जारी की है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details