हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

सुखविंदर सुक्खू बने हिमाचल के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल हुए राहुल-प्रियंका

By

Published : Dec 11, 2022, 1:55 PM IST

Updated : Dec 11, 2022, 3:58 PM IST

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ले ली है. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई.(CM of Himachal Sukhvinder singh sukhu)(Deputy CM mukesh agnihotri).

सुखविंदर सुक्खू बने हिमाचल के मुख्यमंत्री
सुखविंदर सुक्खू बने हिमाचल के मुख्यमंत्री

वीडियो.

शिमला: हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ले ली है. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई.(CM of Himachal Sukhvinder singh sukhu)(Deputy CM mukesh agnihotri).

राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंचे- शिमला के रिज मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे. इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रभारी राजीव शुक्ला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व सीएम भपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे.

वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि: शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर 6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की तस्वीर भी रखी गई थी. जिसपर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ंगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

राहुल और प्रियंका ने प्रतिभा सिंह को लगाया गले:शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिली. कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तो पहले राहुल गांधी और फिर प्रियंका गांधी ने उन्हें गले लगा लिया. दरअसल प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दावेदार मानी जा रही थीं लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम फाइनल किया.

सुखविंदर सुक्खू: कॉलेज की गलियों से राजनीति की शुरुआत करने वाले सुखविंदर सुक्खू NSUI से होते हुए यूथ कांग्रेस और फिर विधानसभा पहुंचे हैं. सुक्खू हमीरपुर जिले की नादौन सीट से चौथी बार विधायक बने हैं. वो शिमला नगर निगम के पार्षद भी रह चुके हैं. साल 2013 से 2019 तक सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं. सुक्खू 2003, 2007, 2017 में भी विधायक बने थे, 2012 में सुक्खू चुनाव हार गए थे.

मुकेश अग्निहोत्री: ये पहला मौका है जब हिमाचल में डिप्टी सीएम बनाया गया है. मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल के पहले उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले की हरोली विधानसभा सीट से लगातार 5वीं बार चुनाव जीते हैं. वो 2003, 2007, 2012 और 2017 में भी विधायक चुने गए थे. 2012 में वीरभद्र सिंह की सरकार में मुकेश अग्निहोत्री कैबिनेट मंत्री थे.

ये भी पढे़ं:सुक्खू की मां बोलीं- ब्याह के बाद भी सुक्खू को लगाए हैं पटाके, बेटे ने कभी मुड़कर नहीं दिया जवाब

Last Updated : Dec 11, 2022, 3:58 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details