हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

अब गांधी जी के 'सहारे' बीजेपी, शुरू करेगी गांधी संकल्प यात्रा

भाजपा ने 2 अक्टूबर से 30 जनवरी 2020 तक गांधी संकल्प यात्रा अभियान चलाने की घोषणा की है. इस कार्यक्रम की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने विस्तृत रूप से हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के साथ वीडियो कांफ्रेंस से सांझा की.

By

Published : Sep 21, 2019, 9:23 PM IST

BJP press conference in shimla

शिमलाः भारतीय जनता पार्टी ने महात्मा गांधी री 150वीं वर्षगांठ पर गांधी संकल्प यात्रा अभियान चलाने की घोषणा है. वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी को इस कार्यक्रम की विस्तृत रूप से जानकारी दी.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया की यह वर्ष महात्मा गांधी की 150वी वर्षगांठ के रूप में मनाया जाएगा. इस अवसर पर महात्मा गांधी के संकल्पों को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी गांधी संकल्प यात्रा अभियान की शुरुआत करेगी.

वीडियो

यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2019 से प्रारंभ किया जाएगा और 30 जनवरी 2020 तक चलेगा. यह अभियान गांधी जी और उनके सिद्धांतों की प्रासंगिकता को मनाने के उद्देश्य से अब तक का सबसे बड़ा जनभागीदारी का अभियान होगा.

गांधी संकल्प यात्रा अभियान के बारे में वीडियो कांफ्रेंस द्वारा केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्र के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने विस्तृत रूप में बताया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details