हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

BJP के मुख्यमंत्रियों ने कभी नहीं उठाए भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे, कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लगाए भाजपा पर आरोप

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने बिलासपुर में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा सत्तासीन हुई है, तब भाजपा मुख्यमंत्रियों ने भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे कभी पूरे नहीं किए.

By

Published : Feb 22, 2019, 10:03 AM IST

पत्रकार वार्ता के दौरान राम लाल ठाकुर

बिलासपुरः कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने बिलासपुर में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा सत्तासीन हुई है, तब भाजपा मुख्यमंत्रियों ने भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे कभी पूरे नहीं किए.

पत्रकार वार्ता के दौरान राम लाल ठाकुर

राम लाल ठाकुर ने कहा कि भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे को लेकर मात्र सपने दिखाए हैं, जो धरातल में कभी भी पूरे नहीं हुए हैं. उन्होंने भाखड़ा विस्थापितों की अधिकत्तर समस्याओं को हल करने का श्रेय पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को दिया है. इसके अलावा उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर बिना आधार के तथ्यहीन ब्यानबाजी करने का आरोप लगाया है.

पत्रकार वार्ता के दौरान राम लाल ठाकुर

इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा पर स्वार्थ सिद्धि के लिए कांग्रेस पार्टी को अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी के कारण ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में पहचान बनाई है.

राम लाल ठाकुर ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने मात्र उन्ही कार्यों की घोषणाएं व उद्घाटन किए हैं, जो पूर्व में कांग्रेस ने पाइपलाइन में डाले थे. वहीं उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से मांग की है कि जो उनके द्वारा आरंभ किए कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्रदेश भाजपा सरकार शीघ्र पूरा करे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details