हरियाणा

haryana

Men Hockey Silver Medal in CWG: रजत पदक जीतने पर कुरुक्षेत्र के हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार के घर में खुशी

By

Published : Aug 8, 2022, 11:07 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

कुरुक्षेत्र: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रजत पदक (men hockey silver medal in cwg 2022) जीता है. हलांकि फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारकर गोल्ड का सपना पूरा नहीं हो पाया. लेकिन टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. भारतीय हॉकी टीम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद खिलाड़ियों को चारों तरफ से बधाईयां मिल रही हैं. भारतीय हॉकी टीम में कुरुक्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र कुमार (Surender Kumar from Sonipat in men hockey team) भी शामिल रहे हैं. सिल्वर मेडल जीतने के बाद सुरेंद्र के घर पर खुशी का माहौल है. सुरेंद्र ने इस प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. टीम की इस उपलब्धि पर उनके घर में जश्न का माहौल है. सुरेंद्र की पत्नी गरिमा ने कहा कि गोल्ड मेडल नहीं जीतने का दुख तो है लेकिन रजत पदक जीतने पर हमें खुशी भी है.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details