हरियाणा

haryana

सोनीपत में महिला पुलिस कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

By

Published : May 14, 2020, 4:37 PM IST

सोनीपत में हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने महिला पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया. वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की जंग में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा में लगी हुई हैं.

Women police honored in Sonipat
सोनीपत में महिला पुलिस कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

सोनीपत: हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने सोनीपत महिला पुलिस थाना में महिला पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया. महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने महिला पुलिस थाना प्रभारी पूनम हुड्डा सहित हेड कांस्टेबल सुमन और अन्य पुलिस कर्मचारियों को फूल भेंट कर सम्मानित किया.

महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की जंग में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कोरोना की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है. उन्होंने बताया कि महिला पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लॉकडाउन का पालना भी करवा रही है.

महिला आयोग की सदस्य ने इस दौरान जनता से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन कर सरकार और प्रशासन को सहयोग दें. उन्होंने कहा कि इस संकट के दौरा में हम सभी को सरकार और प्रशासन के आदेशों का पालन करना चाहिए ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. साथ ही बार-बार अपने हाथों को धोना चाहिए. ताकि कोरोना को मात दी जा सके.

ये भी पढ़िए:आर्थिक पैकेज होगा हरियाणा के 1लाख MSMEs के लिए संजीवनी!

हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने इस दौरान पीड़ित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ अवश्य आवाज उठाएं. उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा और शोषण के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं सीधे उनसे भी संपर्क कर सकती हैं. वहीं इस दौरान उन्होंने अपना मोबाईल नंबर 7206440660 देते हुए कहा कि वे महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details