हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

रोहतक: नई सरकार से सर्व कर्मचारी संघ को आस, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की उम्मीद

रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ की बैठक हुई. संघ की ओर से कहा गया कि उन्हें नई सरकार से उम्मीद है कि जल्द ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा.

By

Published : May 25, 2019, 9:49 PM IST

रोहतक: नई सरकार से सर्व कर्मचारी संघ को आस, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की उम्मीद

रोहतक: जनता ने कई उम्मीदों के साथ मोदी सरकार को फिर चुना है. मोदी सरकार से ऐसी ही उम्मीद सर्व कर्मचारी संघ लगाए बैठा है. सर्व कर्मचारी संघ को उम्मीद है कि मोदी सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेगी और पेंडिंग पड़ी ज्वाइनिंग को पूरा कराएगी.

सर्व कर्मचारी संघ की बैठक, क्लिक कर देखें वीडियो.

रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में संघ के प्रधान धर्मबीर ने कहा कि देश मे नई सरकार बनने जा रही है और उनका संघ भी सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है. उन्होंने कहा कि संघ को उम्मीद है कि सरकार बनने के बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और पेंडिंग पड़ी ज्वाइनिंग को पूरा किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details