हरियाणा

haryana

चांद पर उतरने को तैयार चंद्रयान-2 पर लोगों की प्रतिक्रिया, कहा- भारत का नाम होगा ऊंचा

By

Published : Sep 6, 2019, 7:52 PM IST

बस कुछ ही घंटों में चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर लैंड करेगा. पूरी दुनिया की नजर इस समय इसरो के इस मिशन पर टिकी हुई है. ऐसे में ईटीवी भारत हरियाणा की टीम ने लोगों से जाना की वो चंद्रयान-2 की लैंडिंग को लेकर क्या सोचते हैं.

चंद्रयान-2

पंचकूला:भारत का चंद्रयान-2 देर रात चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर लैंड करेगा. चांद के इस हिस्से तक पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक पिछले काफी लंबे समय से दिन रात एक कर के इस मिशन को सफल बनाने में जुटे थे और अब वो पल नजदीक आ गया है.

एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 की लैंडिंग के वक्त बेंगलुरु में इसरो के सेंटर में मौजूद रहेंगे और इस पल का गवाह बनेंगे. वहीं दूसरी ओर आम नागरिक इसका हिस्सा बनेंगे. चंद्रयान- 2 के चांद पर लैंडिंग को लेकर पंचकूला वासियों में भी उत्साह है.

चांद पर उतरने को तैयार चंद्रयान-2 पर लोगों की प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

पंचकूला वासियों का कहना है कि वो भी चंद्रयान-2 की लैंडिंग को देख उस पल के साक्षी बनेंगे. लोगों का कहना है कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री वैज्ञानिकों के साथ चन्द्रयान-2 की लैंडिंग को देखेंगे जोकि बड़ी बात है.

लोगों का कहना है कि चंद्रयान की इस सफलता से भारत का नाम विश्व में ओर ऊंचा होगा. लोगों का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सब अच्छा चल रहा है और वो उम्मीद करते हैं कि 2024 में लोकसभा चुनाव में फिर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनें.

ABOUT THE AUTHOR

...view details