हरियाणा

haryana

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने के लिए क्षेत्रीय किसान संगठन तैयार

By

Published : Feb 18, 2021, 7:02 AM IST

कुरुक्षेत्र में किसान सुबह दस बजे थीम पार्क से इकट्ठा होकर सभी किसानों के साथ स्टेशन जाएंगे और वहां रेल रोकेंगे. इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी आ लगा दी गई हैं.

kurukshetra-farmers-organization-ready-to-stop-rail-at-kurukshetra-railway-station
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने के लिए क्षेत्रीय किसान संगठन तैयार

कुरुक्षेत्र: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने आज यानी 18 फरवरी को रेल रोकने की घोषणा की है. किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में भी रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन रेल रोको आंदोलन के तहत रेलों को रोकेगी.

बता दें कि आज भारतीय किसान यूनियन के थानेसर हलका प्रधान अक्षय हथीरा बताया की सुबह दस बजे थीम पार्क से इकट्ठा होकर सभी किसानों के साथ स्टेशन जाएंगे और वहां रेल रोकेंगे. इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी आ लगा दी गई हैं.

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने के लिए क्षेत्रीय किसान संगठन तैयार, ये पढ़ें

ये पढ़ें-रेल रोको अभियान: जींद के किसान बोले- ना तो रेलवे की संपत्ति छुएंगे ना अशांति फैलाएंगे

उन्होंने सभी राजनीतिक दल के नेताओं से और सामाजिक प्रतिनिधियों से अपील की है कि वो सभी किसानों का सहयोग करें और इस अभियान को सफल बनाने का काम करें.

ये भी पढ़िए:असुविधा के लिए खेद है! 18 फरवरी को 4 घंटे रेल रोकेंगे किसान, रेलवे की ऐसी है तैयारी

ABOUT THE AUTHOR

...view details