हरियाणा

haryana

By

Published : Oct 9, 2020, 11:19 AM IST

ETV Bharat / state

8 नवंबर को निगम कर्मचारी करेंगे गृहमंत्री अनिल विज के आवास का घेराव

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने गृहमंत्री के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है. कर्मचारियों ने कहा कि पहले भी गृहमंत्री अनिल विज उनके साथ बैठकर कई मांगों पर सहमति जता चुके हैं, लेकिन आज तक कोई भी पत्र उनकी ओर से जारी नहीं किया गया.

municipal corporation employees to protest in front of anil vij residence
8 नवंबर को नगर निगम कर्मचारी करेंगे अनिल विज का घेराव

फतेहाबाद: नौकरी से हटाए जाने और ठेका प्रथा के विरोध में नगर निगम कर्मचारी गुरुवार को तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे, लेकिन भूख हड़ताल का सरकार और प्रशासन पर कोई असर देखने को नहीं मिला. जिसके बाद अब नगर निगम कर्मचारियों ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने का फैसला लिया है.

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 8 नवंबर को गृहमंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया जाएगा. जिससे पहले 13 से 15 अक्टूबर तक सरकार विरोधी प्रचार अभियान चलाया जाएगा. फिर 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर 24 घंटे की भूख हड़ताल होगी. जिसके बाद 8 नवंबर को कर्मचारी अनिल विज के आवास की ओर कूच करेंगे.

8 नवंबर को नगर निगम कर्मचारी करेंगे अनिल विज का घेराव

नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेता सुभाष ने बताया कि उन्हें प्रदेश स्तर पर निर्देश प्राप्त हुए हैं कि अब 13 से 15 अक्टूबर को प्रचार अभियान चलाते हुए सरकार विरोधी प्रचार किया जाएगा. आम जनता को ये बताया जाएगा कि सरकार किसान, मजदूर और आम जनता के विरोध में है. वहीं 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी. अगर फिर भी मांगें नहीं मानी जाती तो वो 8 नवंबर को गृहमंत्री अनिल विज का घेराव करेंगे.

ये भी पढ़िए: उपचुनाव को लेकर हरियाणा CEO ने की अधिकारियों संग बैठक, दिए जरूरी दिशा निर्देश

बता दें कि, कर्मचारी प्रदेश स्तर पर पिछले 3 दिनों से भूख हड़ताल पर थे, लेकिन उनकी मांगें लंबित होने के चलते अब ये फैसला लिया गया है. कर्मचारियों ने कहा कि अगर फिर भी सरकार नहीं मानी तो वो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ सरकार की होगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details