दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

साइकिल रैली निकाल कांग्रेस ने भरी हुंकार! सभी विधानसभाओं में किया प्रचार

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल पर निकल कर रैली का हिसा बने.

By

Published : Apr 3, 2019, 9:14 AM IST

दिल्ली में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के लोकसभा के सभी विधानसभाओं में कांग्रेस ने अपनी साइकिल रैली निकाली. जहां दिल्ली कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल पर निकल कर रैली का हिसा बने.

दिल्ली में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली


पश्चिमी दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर सभी विधानसभाओं में कांग्रेस का प्रचार किया. जहां दिल्ली कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिलों पर कांग्रेस का झंडा बांध कर कांग्रेस पार्टी के नारे लगाते हुए पूरे इलाके में प्रचार प्रसार करते दिखे और जनता के बीच जनसंपर्क साधने की कोशिश की. जहां कांग्रेस की यह रैली मादी पुर से शुरु हो कर राजोरी गार्डन, राजा गार्डन सुभाष नगर, तिलक नगर, ख्याला , विष्णु गार्डन, रघुवीर नगर, हरी नगर , जनक पूरी लाजवंती, माया पूरी , शादी पुर और पटेल चौक तक निकाली गई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details