दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

मेयर अवतार सिंह ने की तयबजारी व्यापारियों के साथ बैठक

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने तयबजारी व्यापारियों के साथ एक बैठक की है. बैठक के दौरान रेहड़ी और पटरी वाले व्यापारियों के लिए स्थानांतरण और म्यूटेशन पॉलिसी पर नया कानून बनाया गया.

By

Published : Sep 10, 2019, 6:47 PM IST

मेयर की बैठक etv bharat

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने तयबजारी व्यापारियों के साथ एक बैठक की है. बैठक में स्थानांतरण और म्यूटेशन पॉलिसी पर फैसला लिया गया. बैठक में मेयर अवतार सिंह ने निगम के क्षेत्र के अंतर्गत तय बाजारी लगाने वाले व्यापारियों की परेशानी सुनी और उन परेशानियों के हल निकालने की कोशिश की गई.

मेयर ने की व्यापारियों के साथ बैठक

स्थानांतरण और म्यूटेशन पॉलिसी पर नया कानून
मेयर ने अधिकारियों को व्यापारियों की सहायता के लिए निर्देश दिए हैं. व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या स्थानांतरण और म्यूटेशन की पॉलिसी पर नया कानून बनाया गया. सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के बाद से लगातार उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर तैयबाजारी व्यापारियों और रेहड़ी पटरी लगाने वाले व्यापारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं ताकि 15 दिनों के अंदर व्यस्त रास्तों के ऊपर से जो एनक्रोचमेंट हो रखी है उसे किसी तरह से हटाया जाए.

साथ ही बैठक के अंदर मेयर ने इस बार मीना बाजार खोया मंडी और मोरी गेट के व्यापारियों के साथ भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना. साथ ही सभी व्यापारियों की समस्याओं का हल निकालने का भी आश्वासन भी दिया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details