दिल्ली

delhi

38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, बी-टाउन सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं

By

Published : Jul 18, 2020, 4:46 PM IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी जमकर बर्थडे विशेज मिल रही हैं.

b town wishes birthday girl priyanka chopra
Image Courtesy : Social Media

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. आज का दिन देसी गर्ल के लिए बेहद खास है और उनके बॉलीवुड के दोस्त और को-स्टार्स इस दिन को उनके लिए और भी स्पेशल बनाने में लगे हुए हैं. प्रियंका के जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.

फिल्म 'ऐतराज़' में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं करीना कपूर ने 'कॉफी विद करण' के सेट की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं.

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की बधाई प्रियंका. तुम इसी तरह दुनिया को प्रेरित करती रहो. दुनियाभर से तुम्हें हग."

अनुष्का शर्मा ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई प्रियंका, तुम मजबूत हो, फाइटर हो और कई के लिए प्रेरणास्रोत हो." साथ ही अनुष्का ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों अभिनेत्रियों ने काम किया था.

Image Courtesy : Social Media

अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट किया जिसमें वह प्रियंका को गले लगाए नजर आ रही हैं.

सोनम ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो प्रियंका. उम्मीद करती हूं कि आपका आज का दिन शानदार होगा और मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने के लिए बेसब्र हूं."

Image Courtesy : Social Media

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने प्रियंका को 'रॉकस्टार' कहा.

Image Courtesy : Social Media

अभिनेता फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट किया है. वो काफी क्लोज फ्रेंड हैं.

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर एक पोस्ट करते हुए उनको विश किया है. उनका पोस्ट शानदार है.

Image Courtesy : Social Media

प्रियंका फिलहाल पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस स्थित घर में समय बिता रही हैं.

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ मल्टी मिलियन डॉलर डील साइन की है. वह अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल के जरिए अमेजन संग बढ़िया कंटेंट बनाने जा रही हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

ABOUT THE AUTHOR

...view details