दिल्ली

delhi

By

Published : Aug 15, 2021, 6:41 AM IST

ETV Bharat / sitara

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी में नजर आए ये स्टार्स, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने कल (14 अगस्त) अपनी छोटी बेटी रिया कपूर के भी हाथ पीले कर विदा कर दिया. रिया कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी रचाई है. रिया की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, इसलिए शादी में बहुत कम फिल्मी हस्तियों को देखा गया. हालांकि, कपूर खानदान के लगभग सभी लोग इस शादी में शरीक हुए थे.

बॉलीवुड एक्टर
बॉलीवुड एक्टर

हैदराबाद :बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने कल (14 अगस्त) अपनी छोटी बेटी रिया कपूर के भी हाथ पीले कर विदा कर दिया. रिया कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी रचाई है. रिया की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, इसलिए शादी में बहुत कम फिल्मी हस्तियों को देखा गया. हालांकि, कपूर खानदान के लगभग सभी लोग इस शादी में शरीक हुए थे.

अनिल कपूर के छोटे भाई और एक्टर संजय कपूर अपनी बीवी और बेटे के साथ रिया कपूर की शादी में पहुंचे थे. संजय कपूर ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आए. इसके अलावा उनकी पत्नी महीप कपूर और बेटे जहान कपूर भी कुछ कम नहीं लग रहे थे.

वहीं, रिया कपूर की चाचा की लड़की शनाया कपूर और बड़े पापा बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर शादी में एक साथ पहुंचीं. शादी में शनाया मस्टर्ड रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं और खुशी ने पीले रंग के लहंगे में जलवे बिखेरे, लेकिन दिल्ली में एक इवेंट में बिजी होने के चलते जाह्नवी कपूर इस शादी में नहीं पहुंचीं.

छोटी बहन रिया की शादी में सोनम कपूर भी बहुत सुंदर नजर आईं. उन्होंने ग्रीन रंग के लहंगे में शादी में चार चांद लगाए तो वहीं, उनके पति आनंद आहूजा ने बंद गले का कोट और कुर्ता पायजामा पहना था.

भतीजी रिया की शादी में बोनी कपूर सिंपल सफेद कुर्ते-पायजामे में नजर आए. वहीं, उनके बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर नीले रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में दिखे. अर्जुन की बहन अंशुला भी शादी में पहुंचीं. अंशुला शादी में लाल रंग का लहंगा पहनकर पहुंचीं थी.

ये भी पढ़ें : शनाया ने जिम से शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटो, यूजर बोले- 'एक इंच भी ज्यादा नहीं है'

ABOUT THE AUTHOR

...view details