दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

अफगानिस्तान में हिमस्खलन, 21 लोगों की मौत

अफगानिस्तान दायकुंडी प्रांत में हुए सिलसिलेवार हिमस्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

By

Published : Feb 14, 2020, 8:56 PM IST

Updated : Mar 1, 2020, 8:57 AM IST

कॉन्सेप्ट इमेज.
कॉन्सेप्ट इमेज.

काबुल: अफगानिस्तान दायकुंडी प्रांत में हुए सिलसिलेवार हिमस्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

आपदा मोचन मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद तमीम अजीमी के अनुसार गुरुवार को हुए हिमस्खलन में दस लोग घायल भी हुए हैं, जबकि सात लोग लापता हैं.

अजीमी ने कहा कि इलाके में दो परिवारों के 21 लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि कम से कम 50 घर तबाह हो गए हैं. खोज एवं बचाव टीमें गुरुवार से लापता लोगों की तलाश और पीड़ितों की मदद में जुटी हुई हैं.

Last Updated : Mar 1, 2020, 8:57 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details