दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

बोको हराम के हमले में जवान, स्थानीय प्रमुख की मौत

पूर्वोत्तर नाइजीरिया के उत्तरी अदामावा में बोको हराम के हमले में एक जवान और एक स्थानीय प्रमुख की मौत हो गई. सैन्य एवं असैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.

By

Published : Feb 11, 2019, 11:10 AM IST

Updated : Feb 11, 2019, 11:26 AM IST

कॉन्सेप्ट इमेज.

कानो: पूर्वोत्तर नाइजीरिया के उत्तरी अदामावा में बोको हराम के हमले में एक जवान और एक स्थानीय प्रमुख की मौत हो गई. सैन्य एवं असैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.

एक गुट के नेता अबुबकर शेखाउ के वफादार हमलावरों ने अदामावा राज्य के मदागली में शनिवार को हमला किया जिसके बाद उनके और सुरक्षा बलों के बीच दो घंटे मुठभेड़ चली.

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘मुठभेड़ में एक जवान की मौत हो गई.’ स्थानीय निवासियों ने भी इस बात की पुष्टि की है.

मदागली स्थानीय सरकार के पूर्व प्रशासनिक प्रमुख मैना उलारामू ने कहा, ‘उन्होंने (बोको हराम ने) मुठभेड़ में एक जवान और गुबला के ग्राम प्रमुख की हत्या कर दी. इसके बाद वे सम्बिसा (जंगल) लौट गए.’

दो सूत्रों ने बताया कि बोको हराम के तीन आतंकवादियों के शव मुठभेड़ स्थल से बरामद हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को भी मैदुगुरी के निकट एक सैन्य अड्डे पर बोको हराम के हमले में शुक्रवार को तीन जवानों की मौत हो गई थी.

Last Updated : Feb 11, 2019, 11:26 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details