दिल्ली

delhi

ETV Bharat / briefs

उमा भारती को सामने देख फफक-फफक कर रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा

भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उमा भारती से मुलाकात की. जानें किस बात पर साध्वी प्रज्ञा और उमा भारती एक दूसरे से मिलकर रोनें लगीं....

By

Published : Apr 29, 2019, 1:26 PM IST

Updated : Apr 29, 2019, 1:38 PM IST

उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा.

नई दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश की बहुचर्चित सीट भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने उनके आवास पहुंचीं. भगवा वस्त्र पहने साध्वी प्रज्ञा और उमा भारती के बीच जब मुलाकात हुई तो वे दोनों गले लगकर भावुक हो गईं और उनके आंसू निकल आए.

उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा गले मिलते समय भावुक हो गईं.

मुलाकात के बाद जब उमा भारती, साध्वी प्रज्ञा को बाहर कार तक छोड़ने आईं तो साध्वी के आंसू निकल आए. यह देखकर उमा भारती ने उन्हें गले लगाया और आंसू साफ किए. उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को अपने हाथ से खिलाया और आशीर्वाद भी दिया.

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने साध्वी के बारे में कहा था कि साध्वी प्रज्ञा एक महान संत हैं जबकि मैं एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं.

Last Updated : Apr 29, 2019, 1:38 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details