दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

दिग्विजय ने पाकिस्तानी पत्रकार से कहा, सत्ता में आए तो आर्टिकल 370 करेंगे बहाल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो वे कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली पर विचार करेंगे.

By

Published : Jun 12, 2021, 11:52 AM IST

Updated : Jun 12, 2021, 1:57 PM IST

दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली :कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर उन्होंने कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो वे कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली पर विचार करेंगे.

दिग्विजय सिंह का यह बयान सोशल मीडिया ऐप क्लबहाउस के एक कथित वीडियो लीक में सामने आया है.

वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार शाहजेब जिलानी ने दिग्विजय से पूछा कि जब कभी भारत में सत्ता परिवर्तन होती है और मोदी सत्ता से जाते हैं, तो कश्मीर को लेकर भारत की आगे की रणनीति क्या होगी.

दिग्विजय सिंह ने इसके उत्तर में कहा कि समाज के लिए जो चीज सबसे ज्यादा खतरनाक है, वो है धार्मिक कट्टरवाद. चाहे वो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किसी भी धर्म से जुड़ी हुई हो. धार्मिक कट्टरवाद नफरत की तरफ ले जाती है, और नफरत से हिंसा होती है.

उन्होंने आगे कहा कि जब कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया, तब लोकतांत्रिक मूल्यों का ध्यान नहीं रखा गया. सभी को बंद कर दिया गया. यह अत्यंत दुखद था. इसलिए जब हम सत्ता में वापस आते हैं, तो आर्टिकल 370 को वापस लाने के मुद्दे पर फिर से विचार करेंगे.

भाजपा नेताओ ने साधा निशाना

दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस वीडियो लीक होने के बाद भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह ने एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो वे आर्टिकल 370 की बहाली के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे. यही तो पाकिस्तान चाहता है.

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया कि कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी.

ये भी पढ़ें :कांग्रेस अपना नाम आईएनसी की जगह 'एंटी नेशनल क्लब हाउस' कर लें : संवित पात्रा

Last Updated : Jun 12, 2021, 1:57 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details