दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

By

Published : Mar 8, 2021, 9:13 AM IST

Updated : Mar 8, 2021, 1:08 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

13:03 March 08

आईजीआई एयरपोर्ट पर महिलाओं ने संभाला एयर ट्रैफिक कंट्रोल का जिम्मा

आईजीआई एयरपोर्ट का ट्रैफिक कंट्रोल रूम

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल महिलाएं संचालित कर रही हैं. भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बताया,'हम चाहते थे कि देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर महिलाएं अपनी सेवाएं दें.'

12:02 March 08

योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं का किया सम्मान

महिला को सम्मानित करते योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति अभियान में विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास किया. विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया. 

09:58 March 08

प्रदर्शन की कमान संभालने टीकरी बॉर्डर पर पहुंचीं महिलाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन की कमान संभालने के लिए महिलाएं टीकरी बॉर्डर पहुंची हैं. पटियाला से आईं एक प्रदर्शनकारी महिला ने बताया, 'सरकार कानून रद्द करे. हम अपने छोटे-छोटे बच्चे छोड़ कर आए हैं.'

09:55 March 08

महिलाओं के लिए पिंक मैराथन का आयोजन

नोएडा स्टेडियम में महिलाओं के लिए पिंक मैराथन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नोएडा अथॉरिटी ने नोएडा स्टेडियम में महिलाओं के लिए पिंक मैराथन आयोजित की. 

09:52 March 08

इतिहास और भविष्य बनाने में सक्षम हैं महिलाएं : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'महिलाएं दुर्जेय अनुग्रह के साथ इतिहास और भविष्य बनाने में सक्षम हैं. किसी को भी अपने को रोकने न दें.'

09:24 March 08

रिजिजू ने वॉकथान को रवाना किया

वॉकथान का आयोजन

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वॉकथान को झंडा दिखाकर रवाना किया.

09:13 March 08

महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 'मुझे खुशी है कि मैंने दिन की शुरुआत सफाई कर्मी बहनों के साथ की. जब मैंने उनसे पूछा कि महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए तो उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि पहली चीज सम्मान होना चाहिए. महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है.'

08:37 March 08

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता...अर्थात जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं. हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने नारी शक्ति को सलाम किया. महिलाओं को शुभकामनाएं दीं. 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है. कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है.' 

Last Updated : Mar 8, 2021, 1:08 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details