दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

मोदी है तो नौकरियां छिनना मुमकिन है : प्रियंका

दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर करारा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज युवाओं के पास नौकरी नहीं है. जिनकी है, उनकी छीनी जा रही है. ऐसा लगता है कि मोदी है तो नौकरी छिनना मुमकिन है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'पहले पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी. विकास हो रहा था. आज भाजपा की सरकार में रोजगार बढ़ने की बजाय घट रहा है. महंगाई बढ़ रही है. छोटे और मझोले व्यापारी परेशान हैं.' जानें उन्होंने और क्या कुछ कहा...

By

Published : Dec 14, 2019, 2:41 PM IST

Updated : Dec 14, 2019, 4:30 PM IST

etvbharat
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा.

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए अपील की कि संविधान को बचाने और देश को विभाजन से बचाने के लिए सभी आवाज उठाएं.

प्रियंका ने साथ ही कहा कि यह देश प्रेम का देश है. अहिंसा का देश है. युवाओं के सपनों का देश है. यह ऐसा देश है, जिसके फौजी देश के लिए जान देने का जज्बा रखते हैं.

भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, 'हमें इस देश को बचाना है क्योंकि इस पर एक ऐसी सरकार का साया है, जिसमें समानता नहीं है.'

प्रियंका ने कहा, 'पहले पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी. विकास हो रहा था. आज भाजपा की सरकार में रोजगार बढ़ने की बजाय घट रहा है. महंगाई बढ़ रही है. छोटे और मझोले व्यापारी परेशान हैं.'

भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, 'असलियत यह है कि यदि भाजपा है तो 45 साल में सबसे ज्यादा महंगाई मुमकिन है.'

नागरिकता संशोधन कानून का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'इस सरकार में ऐसे कानून बन रहे हैं, जिनसे देश का संविधान खतरे में है. यह विभाजनकारी है.'

भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

पढे़ं :LIVE : कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में बोले राहुल- मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को खुद नष्ट कर दिया

उन्होंने कहा, ' मैं कश्मीर से अरुणाचल तक सबसे कहना चाहती हूं कि आप अपनी आवाज उठाइये. अगर हम चुप रहेंगे तो आंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान खत्म हो जाएगा और देश का बंटवारा हो जाएगा.'

भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

साथ ही उन्होंने कहा कि, 'आज चारों तरफ अन्याय है. महिलाएं असुरक्षित हैं. सभी को मिलकर भारत को बचाना है.'

भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
Last Updated : Dec 14, 2019, 4:30 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details